नमस्कार दोस्तों! अगर आप HTML Text Formatting in Hindi सीखना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है।
HTML में कई ऐसे tags दिए गए हैं जिनका उपयोग करके हम webpage के text को अलग-अलग style में दिखा सकते हैं।
इन tags की मदद से आप किसी भी content को bold, italic, underline, highlight या delete जैसे formats में प्रस्तुत कर सकते हैं।
Formatting tags का मुख्य उद्देश्य होता है text को अच्छे तरीके से दिखाना ताकि user को पढ़ने में आसानी हो।
HTML में formatting करना बहुत आसान है — आपको बस सही tag का इस्तेमाल करना होता है।
इस लेख में हम step by step सभी महत्वपूर्ण HTML Text Formatting in Hindi को समझेंगे और उनके उदाहरण देखेंगे।
<strong> – महत्वपूर्ण या ज़ोर दिया गया टेक्स्ट
<strong> tag का उपयोग किसी text को important या special meaning देने के लिए किया जाता है।
Browser आमतौर पर strong text को bold रूप में दिखाता है।
Syntax:
<strong>यह एक महत्वपूर्ण टेक्स्ट है</strong>
Output:
यह एक महत्वपूर्ण टेक्स्ट है<b> – बोल्ड टेक्स्ट दिखाने के लिए
<b> tag का इस्तेमाल text को bold दिखाने के लिए किया जाता है,
लेकिन इसका कोई semantic meaning नहीं होता — यानी यह सिर्फ visual formatting के लिए है।
Syntax:
<b>यह टेक्स्ट बोल्ड दिखेगा</b>
Output:
यह टेक्स्ट बोल्ड दिखेगा<em> – Emphasized (ज़ोर देने वाला) टेक्स्ट
<em> tag किसी text पर जोर देने के लिए उपयोग किया जाता है।
Browser आमतौर पर इसे italic रूप में दिखाता है।
Syntax:
<em>यह टेक्स्ट पर ज़ोर दिया गया है</em>
Output:
यह टेक्स्ट पर ज़ोर दिया गया है<i> – Italic (तिरछा) टेक्स्ट
<i> tag का उपयोग text को तिरछा दिखाने के लिए किया जाता है।
यह भी सिर्फ presentation purpose के लिए होता है।
Syntax:
<i>यह टेक्स्ट तिरछा दिखेगा</i>
Output:
यह टेक्स्ट तिरछा दिखेगा<u> – Underlined (रेखांकित) टेक्स्ट
<u> tag से किसी text के नीचे एक line दिखाई देती है।
यह commonly underline effect देने के लिए उपयोग होता है।
Syntax:
<u>यह टेक्स्ट के नीचे रेखा दिखेगी</u>
Output:
यह टेक्स्ट के नीचे रेखा दिखेगी<mark> – Highlight या Mark किया गया टेक्स्ट
<mark> tag का उपयोग किसी text को highlight करने के लिए किया जाता है।
इससे text के पीछे हल्का पीला background color दिखता है, जिससे वो content में अलग नज़र आता है।
Syntax:
<mark>यह टेक्स्ट हाइलाइट किया गया है</mark>
Output:
यह टेक्स्ट हाइलाइट किया गया है<small> – छोटा टेक्स्ट
<small> tag का इस्तेमाल किसी text को सामान्य text से छोटा दिखाने के लिए किया जाता है।
यह tag आमतौर पर footer note या copyright text के लिए उपयोग होता है।
Syntax:
<small>यह छोटा टेक्स्ट है</small>
Output:
यह छोटा टेक्स्ट है<big> – बड़ा टेक्स्ट
<big> tag का उपयोग text को सामान्य से थोड़ा बड़ा दिखाने के लिए किया जाता है।
हालाँकि HTML5 में <big> tag को deprecated कर दिया गया है,
फिर भी इसे समझने के लिए जानना ज़रूरी है।
Syntax:
<big>यह बड़ा टेक्स्ट है</big>
Output:
यह बड़ा टेक्स्ट है<del> – हटाया गया टेक्स्ट
<del> tag से यह दिखाया जाता है कि कोई text delete या remove किया गया है।
Browser इस text पर एक लाइन खींच देता है।
Syntax:
<del>यह टेक्स्ट हटाया गया है</del>
Output:
<ins> – जोड़ा गया टेक्स्ट
<ins> tag का उपयोग यह दिखाने के लिए किया जाता है कि text बाद में जोड़ा गया है।
Browser इस text को underline के साथ दिखाता है।
Syntax:
<ins>यह नया जोड़ा गया टेक्स्ट है</ins>
Output:
यह नया जोड़ा गया टेक्स्ट है<strike> – Strikethrough (काटा हुआ) टेक्स्ट
<strike> tag का उपयोग पुराने या गलत text को काटकर दिखाने के लिए किया जाता है।
हालाँकि अब इसके बदले <del> tag का उपयोग किया जाता है।
Syntax:
<strike>यह टेक्स्ट काटा हुआ दिखेगा</strike>
Output:
<sub> – Subscript (नीचे लिखा हुआ) टेक्स्ट
<sub> tag किसी अक्षर या अंक को नीचे दिखाने के लिए उपयोग किया जाता है,
जैसे कि chemical formulas में (H₂O)।
Syntax:
H<sub>2</sub>O
Output:
H2O<sup> – Superscript (ऊपर लिखा हुआ) टेक्स्ट
<sup> tag text को ऊपर की ओर दिखाता है।
इसका प्रयोग गणितीय या वैज्ञानिक समीकरणों में किया जाता है, जैसे X²।
Syntax:
X<sup>2</sup>
Output:
X2Conclusion (निष्कर्ष ) – HTML Text Formatting in Hindi
इस लेख में आपने जाना कि HTML Text Formatting in Hindi के तहत कौन-कौन से tags का उपयोग किया जाता है
और वे किस प्रकार webpage के text को आकर्षक बनाते हैं।
Formatting tags जैसे <b>, <strong>, <i>, <mark>, <sub> और <sup>
HTML के ऐसे basic elements हैं जो text को अर्थपूर्ण और बेहतर ढंग से दिखाने में मदद करते हैं।
इन tags को अच्छी तरह समझ लेने के बाद आप किसी भी webpage पर text को आसानी से format कर सकते हैं।
अगर आप web designing की शुरुआत कर रहे हैं, तो HTML Text Formatting in Hindi का ज्ञान
आपके HTML foundation को और मजबूत बनाएगा।
Written by: Aditya (Programming Sikho)